फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर नहीं पहुंचे पदाभिहीत अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। केंद्रीय चुनाव आयोग के फरमान पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर विशेष दिवस पर लापरवाही दिखी। अधिसंख्य बूथों पर पदाभिहीत अफसर पहुंच नहीं रहे हैं। यह खुलासा अफसरों की जांच में हुआ है। खास बात तो यह कि गांवों को तो छोड़ दें, शहर में ही 50 बूथों पर पदाभिहीत अफसर अनुपस्थित पाए गए। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। तीसरी अभियान तिथि पर अनुपस्थित पदाभिहीत अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को नगर मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने खैराबाद व शहर के बूथों का निरीक्षण किया तो उन्हें बीएलओ मौजूद मिले लेकिन पदाभिहीत अफसर नहीं दिखे। उन्होंने शहर के हिंदू कन्या पाठशाला, प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल हुसेनगंज, मिशन गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, खैराबाद के स्कूल मुलायमपुर, जेएलएमडीजे कॉलेज, शेखसरांय, नगर पालिका व प्राथमिक स्कूल मियासरांय का मुआयना किया।

मियासरांय में दो बीएलओ सोनेश्वरी व सतीश भारती अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर बीएलओ मौजूद मिले लेकिन पदाभिहीत अफसर अनुपस्थित पाए गए। तहसीलदार सदर चंद्रकांत त्रिपाठी ने शहर के पचास से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्हें बीएलओ उपस्थित मिले लेकिन पदाभिहीत अफसर नदारद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल शेख सरांय, प्राइमरी स्कूल कजियारा, जनता जूनियर हाई स्कूल जोगी टोला, जूनियर हाई स्कूल तरीनपुर, कन्या प्राथमिक स्कूल तरीनपुर, सरस्वती विद्या मंदिर तरीनपुर, प्राइमरी स्कूल कांशीराम कॉलोनी सहित पचास से अधिक बूथों पर पदाभिहीत अफसर अनुपस्थित मिले। केवल प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर में पदाभिहीत अफसर मौजूद मिले।

बताया कि इस संबंध में उनके विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। अगली विशेष अभियान तिथि पर यदि पदाभिहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें