सीतापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को जिला पंचायत के नेहरू हाल में सवर्ण समाज की बैठक हुई। इसमें एससी/एसटी एक्ट पर कड़ा विरोध जताते हुए जल्द आंदोलन करने की घोषणा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ वर्गों को खुश करने के लिए ही एससी/एसटी एक्ट में परिवर्तन किया है। यह एक्ट मौलिक अधिकारों के विपरीत है जबकि इसके दुरुपयोग पर सर्वोच्च न्यायालय पहले ही अंदेशा जता चुका है। वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय, ब्राह्मण व वैश्य समाज को एक साथ आकर इस एक्ट का पुरजोर विरोध करना चाहिए।
संजय सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर इस एक्ट का योजनाबद्ध तरीके से विरोध करेंगे। जब तक इस एक्ट में संशोधन नहीं हो जाता, विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत सिंह चौहान, भानु प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा, भगवती गुप्ता व सतेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।