फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, चचेरे भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या स्नान के लिए हरदोई आए थे नैमिषारण्य
विज्ञापन

सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की भोर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतक हरदोई जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों अमावस्या स्नान के लिए नैमिषारण्य आए थे। यहां पर पूजा अर्चना करने के बाद वापस घर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम डिघिया निवासी सुनील कुमार (25) अपने चचेरे भाई आशाराम (25) के साथ अमावस्या स्नान के लिए नैमिषारण्य आया था। यहां पर स्नान पूजन करने के बाद बुधवार की भोर दोनों भाई बाइक से वापस घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर गोमती नदी पुल के करीब किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस घायल आशाराम को लेकर मिश्रिख सीएचसी भागी।
विज्ञापन


रास्ते में आशाराम ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में दो-दो मौतों से डिघिया गांव में मातम मचा हुआ है। हादसे से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें