फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार आबादी पर गहराया पेयजल संकट, अफसर मौन

Thu, 01 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराना सीतापुर के लोग इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन के समीप पालिका का नलकूप खराब होने से यहां की करीब 60 हजार आबादी प्रभावित है। पिछले पांच दिन से नलकूप ठप पड़ा है। ऐसे में लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


पुराना सीतापुर में वाटर सप्लाई की बेहतर सुविधाएं देने के लिए मिरदही टोला में पानी की टंकी का निर्माण कराया था। साथ ही मिरदही टोला व सिटी रेलवे स्टेशन के समीप दो ट्यूबवेल भी लगाए गए थे। यहां का नलकूप अब खराब पड़ा है।

पानी की टंकी को भरने के लिए बिछाई गई वाटर सप्लाई लाइन भी चोक है। इससे यहां वाटर सप्लाई बाधित है। नागरिकों की मानें तो 27 अगस्त तक वाटर सप्लाई मिली पर अचानक नलकूप फेल होने से यहां पेयजल संकट गहरा गया। 
विज्ञापन


पांच दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। जबकि कई बार जिम्मेदारों को सूचना दी जा चुकी है पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इससे उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
मोहल्ले में लगे हैंडपंपों के सहारे लोग किसी तरह काम चल रहे हैं। उधर, सूचना पर पालिका जलकल विभाग की टीम खराब नलकूप समेत चोक लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें