फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर बना तालाब

Wed, 31 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खूबपुर मोहल्ले में पानी भरने से वाहन भी डूब गए और लोग घरों में कैद हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार रात हुई बारिश से शहर में हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। आलम यह रहा कि कई जगहों पर लोगों के घर के भीतर तक पानी भर गया।
विज्ञापन


बुधवार को घरों से बाहर पानी निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में जबरदस्त जलभराव ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौसम का मिजाज मंगलवार की दोपहर बदला और जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। देर रात शहर व आसपास क्षेत्र में झमाझम बारिश से नालियां उफना गई।

शहर के कलेक्ट्रेट, विकास भवन परिसर, पूर्णागिरि नगर, खूबपुर, तरीनपुर, नरायन नगर आदि मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए। नरायन नगर में नालियां चोक होने से घरों के भीतर पानी भर गया। सिंचाई गेस्ट हाउस व किंग जार्ज स्कूल के सामने जबरदस्त जलभराव हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को लोग घरों से निकले तो उन्हें आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नरायन नगर का हाल बेहद बुरा था। इसके विकास नगर, श्रीनगर, लोनियनपुरवा, पूर्णागिरी नगर, मुंशीगंज, पुराना सीतापुर, खूबपुर, सरदार कालोनी, नारायण नगर सहित अन्य मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था ठप पड़ गई।

नाला व नालियां चोक होने से कुछ ही देर में सड़कों के ऊपर पानी आ गया। वही नवविकसित कालोनी में जलनिकासी की सुचारु  व्यवस्था न होने से घरों तक पानी की पहुंच हो गई। वहां घरों में भरा पानी बाहर निकालने के लिए लोगों को घंटो मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें