लहरपुर (सीतापुर)। शहीद परिवार के आश्रितों की आर्थिक मदद करने के लिए लहरपुर विधायक ने एक कदम आगे बढ़कर देशभक्त का परिचय दिया है। उन्होंने एक माह का वेतन शहीदों को देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है।
लहरपुर विधायक सुनील वर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना से बहुत व्यथित हैं। हमारे जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। जिस हौसलेे से भारतीय सेना लड़ रही है। हम सब सेना को सलाम करते है।
विधायक ने इस घटना में हुए शहीद परिवार को एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। फरवरी का वेतन आश्रित को भेजने को कहा है।