फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक एकड़ में बनेगा 50 बेड का कैंसर अस्पताल

Sun, 04 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को जल्द ही कैंसर अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। शासन स्तर पर हुई बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के प्रस्ताव पर कवायद शुरू हो गई है।एक एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले कैंसर अस्पताल में 50 बेड होंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि कैंसर अस्पताल को सीतापुर मुख्यालय के आसपास बनाया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले सदर तहसील क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता देखी जाएगी। सफलता न मिलने पर अन्यत्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें पांच हजार वर्ग फीट में चिकित्सीय सुविधाएं होंगी।

इसके अतिरिक्त परिसर में प्रशासनिक भवन और पार्किंग की सुविधा होगी। मरीजों व तीमारदारों के लिए एक कैंटीन की व्यवस्था भी होगी। अस्पताल में एक आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, कीमोथेरेपी सेक्शन, वेटिंग वार्ड, ओपीडी, ऑब्जर्वेशन वार्ड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें