फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

424 ने छोड़ दिया एग्जाम

Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा में रविवार को 786 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जबकि 424 परीक्षार्थियों यह परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा यहां के 16 केंद्रों पर कराई गई थी। शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए नामित मजिस्ट्रेट समय-समय पर केंद्रों का भ्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन


बता दें कि समाज कल्याण विभाग ने बालिकाओं की आवासीय शिक्षा के लिए जिले में राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल खोल रखा है। अभी तक यह परीक्षा मेरिट के आधार पर होती थी। लेकिन विभाग ने इस साल प्रवेश परीक्षा के आधार पर स्कूल में दाखिला लेने का फैसला लिया।

कक्षा छह, सात व आठ में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन कराया। पंजीकृत 1210 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। पूर्वांह साढ़े ग्यारह बजे से सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


यह परीक्षा  अपराह्न डेढ़ बजे तक चली। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसजे फारूखी ने बताया कि इस परीक्षा में 1210 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनके सापेक्ष 786 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 424 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें