फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला में खसरे से 30 बीमार

Sun, 14 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला के बजेहरा गांव में खसरे फैल गया है। इससे गांव के 30 लोग बीमार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। जिसकी वजह से लोग प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पहला विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में करीब एक सप्ताह पूर्व कई बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से पीड़ित लोग प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने लगे।

इसी बीच गांव के अन्य लोग भी खसरे की चपेट में आने लगे। गांव में 30 लोग बीमार हैं। इस बार भी ग्रामीणों ने सूचना स्वास्थ्य महकमे को दी, लेकिन इसके बावजूद कोई चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


राम मिलन का पुत्र शुभम आठ माह, पंकज का पुत्र पीयूष नौ माह, भग्गू का पुत्र अंकुर (6), राम मिलन का पुत्र करन (5), धर्मेंद्र की पुत्री मनिका देवी (2), रामू का पुत्र विशाल (10), मलिखे की पुत्री राधा (8), सहजराम की पुत्री लक्ष्मी (6), अनुपम (1.5 साल), अरुण (3), ओमकार की पुत्री बबली (5), रामसिंह की पुत्री पल्लवी आठ माह, सुभाष की पुत्री नेहा, बृजेश (5), राकेश की पुत्री निशा (3), श्यामलाल का पुत्र छोटू (10), सर्वेश की पुत्री खुशी आदि शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी दी गई, लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। सहीं इलाज व बचाव की जानकारी न मिल पाने से प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


लोग मजबूर होकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें