फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर में टेम्पो व रेउसा में ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

कमलापुर/रेउसा (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

थानाक्षेत्र कमलापुर में शनिवार की सायं करीब 6:30 बजे सरैंया बल्देवसिंह गांव के करीब एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक प्रकाश (48) पुत्र रामकिशुन निवासी अटरिया जलालपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार गौतम निवासी पेडरा घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रेउसा थानाक्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी अशोक यादव शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर गंगापुरवा सेंटर पर जा रहा था।

कट्टूपुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है।

वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रहने वाले रंजीत (13) पुत्र कैलाश गौतम शुक्रवार की रात चौकीदारी का काम करने वाले अपने बाबा को खाना देने गया था। खाना देकर साइकिल से घर वापस लौटते समय मंशाराम चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रंजीत को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें