फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। नैमिषारण्य से दर्शन कर वापस जा रहे बाइक सवारों को हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जिला बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर अंतर्गत सैलग जलालपुर निवासी रूप नारायण (50) अपने भतीजे पप्पू के साथ शुक्रवार को बाइक से नैमिषारण्य दर्शन करने आया था। यहां से घर वापस जाते समय कोतवाली व नगर सिधौली के बिसवां चौराहे के करीब हाईवे पर दोपहर डेढ़ बजे रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में रूप नारायण की मौके पर ही मौत हो गई तथा पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें