उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आबकारी सिपाही परीक्षा रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 10 हजार 728 के सापेक्ष 6 हजार 973 ने एग्जॉम दिया। जबकि 3755 गैरहाजिर रहे।
शहर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से परीक्षार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा दो पॉलियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 10 से 11:30 व दूसरी पाली डेढ़ बजे से तीन बजे तक संपन्न हुई।
नोडल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सीडीओ रवींद्र कुमार ने एचकेएम, जीआईसी सहित कई केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत देखी। परीक्षा में 10 हजार 728 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 6 हजार 973 ने परीक्षा दी।