फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवंत ने दो के जीवन में किया उजियारा

Fri, 23 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
सुमित्रा मॉडर्न एकेडमी की प्रधानाचार्या सुखवंत बाजवा की आंखों से दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। अंतिम इच्छा के रूप में परिवारीजनों ने गुरुवार देर रात उनके निधन के बाद उनकी दोनों कॉर्नियां दान कर दीं।
विज्ञापन


शहर के आर्य नगर निवासी यशवंत सिंह की पत्नी सुखवंत बाजवा (75) ने गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। वे निधन से पहले ही परिवार से नेत्रदान की इच्छा जता चुकी थीं। सूचना पर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम आर्य नगर पहुंची और उनकी कॉर्नियां सुरक्षित कीं। जिनको आंख अस्पताल की आई बैंक में जमा कर दिया गया है।

उधर, प्रधानाचार्या के निधन से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल के अध्यापकों व बच्चों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए   प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें