अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा रविवार को कराई गई। यहां के 20 केंद्रों पर 5997 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 3802 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, इस परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए मजिस्ट्रेट सभी केंद्रों का भ्रमण करते नजर आए।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे। 9700 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए रविवार सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा 12 बजे तक चली। कनिष्ठ सहायक परीक्षा में पंजीकृत 9700 में से 5997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3803 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।