फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने खाते से 34 हजार निकाले

Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रेउसा इलाके में एक आशा बहू का एटीएम बदल जालसाजों ने खाते से 34 हजार रुपये निकाल दिए। उसने बैंक व थाने में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेउसा के राजापुर कलां गांव निवासी आशा बहू गिरजा देवी पत्नी राजेश का कहना है कि उसका सांडा स्थित एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। वह रेउसा में एटीएम से रुपये निकाले गई थी। एटीएम से जब उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले।

इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति भी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने मदद के बहाने उसका कार्ड एटीएम में डाला लेकिन बाद में मशीन खराब होने का झांसा देकर कार्ड वापस कर दिया। जिसके बाद वह सांडा बैंक शाखा चली गई।
विज्ञापन


वहां पता चला कि उसके खाते से एटीएम के जरिए 34 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर उसने बैंक में शिकायत करने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें