फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 जोन के अधीन रहेंगे विधानसभा क्षेत्र के 328 सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। इसके तहत जिले की नौ विधान सभाओं को 328 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यह सेक्टर 32 जोन के अधीन रहेंगे। इसके आधार पर ही चुनाव सकुशल निपटाने के लिए जोन व सेक्टरों में मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती का कार्य भी शुरू हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिले में चुनावी तैयारी शुरू हो गयी है। कोविड के प्रकोप को देखते हुए इस बार चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन भी अनिवार्य होगा। इसी कारण बीते चुनाव की अपेक्षा जिले में सेक्टरों क्षेत्र को विस्तार देना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके चलते ही 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां जिले में 323 सेक्टर थे वहीं इस बार 328 सेक्टर बनाए गए हैं। इसी प्रकार बूथों पर मतदाताओं की भीड़ न लगने देने के लिए भी बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। बीते चुनाव में 3638 मतदेय स्थल के इतर इस बार 3870 बूथों पर विधान सभा चुनाव के वोट पड़ेंगे। मतदान केंद्रों की संख्या को भी 2377 से बढ़ाकर 2403 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें