फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बकाया न जमा करने पर 32 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने शनिवार को आयोजित आसान किस्त जमा योजना शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। उनका समाधान किया। शिविर में 5.30 लाख रुपयेे का जमा वसूला गया। बकाया न जमा करने पर 32 कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

श्री राम मनोहर श्रीवास्तव स्मारक विद्यालय के प्रांगण में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा आसान किस्त जमा योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर बकाया जमा किया।
कई उपभोक्ताओं ने अधिशाषी अभियंता व एसडीओ से मिलकर अपने बिलों को सही कराया। बकाया बिलों का भुगतान आसान किस्तों में जमा करने के लिए किस्तें बनवाई।
अधिशाषी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा व उपखंड अधिकारी शिवेंद्र मोहन एवं अवर अभियंता अजय सिंह ने शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया।
शिविर में पांच लाख तीस हजार की धनराशि जमा कराई गई। दस हजार से अधिक बकाया बिजली बिलों वाले 32 कनेक्शन भी काटे गए। 80 उपभोक्ताओं का ओटीएस के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें