फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली और रामकोट थाना इलाके की घटना
विज्ञापन

सीतापुर। महोली और रामकोट थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो किसानों की मौत हो गई। इनमें से एक को सोते समय तो दूसरे को खेत में दवा का छिड़काव करने समय सांप ने डसा। महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमचेना निवासी मूलचंद (35) किसान था। बुधवार की रात वह अपने घर में सो रहा था।

आधी रात के वक्त न जाने कहां से घर में एक सांप घुस आया और किसान को डस लिया। इसके कुछ देर के बाद मूलचंद की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने किसान की हालत नाजुक बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मगर लखनऊ ले जाते समय किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, रामकोट थाना क्षेत्र के इंद्रौली निवासी किसान छेद्दू (58) ने अपने खेत में धान की फसल लगा रखी थी। गुरुवार को छेद्दू धान के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान खेत में मौजूद एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहाल हालत में गिरता पड़ता घर पहुंचा। परिवारीजन उसको लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें