फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार गरीबों को और पेंश्ान

Fri, 25 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस बार 23 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन योजना की सौगात मिलेगी। शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में समाजवादी पेंशन योजना में 23  हजार लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया है। अब यहां नए सिरे से लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। चयन के बाद इन्हें हर महीने पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन


गरीबों के जीविकोपार्जन के लिए अखिलेश सरकार ने यूपी में समाजवादी पेंशन योजना चला रखी है। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों अंचलों के लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही है। योजना की शुरुआत के प्रथम वर्ष में 78500 व दूसरे वर्ष में 11432 लाभार्थी चयनित हुए थे।

मौजूदा वक्त में 89 हजार 932 लाभार्थी समाजवादी पेंशन योजना से लाभांवित हो रहे हैं। हर महीने पांच सौ रुपये के हिसाब से रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। लाभार्थियों के खातों में यह रकम तिमाही स्थानांतरित की जा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2016-17 में सीतापुर जनपद को समाजवादी पेंशन योजना में 23 हजार का लक्ष्य दिया है। नए लाभार्थियों के चयन का कार्य अप्रैल से शुरू होगा और मई माह तक इसे कंप्लीट कर लिया जाएगा। चयन के बाद 30 जून तक लाभार्थियों के सीबीएस खाते खुलवाए जाएंगे और उन्हें अपलोड भी किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें