फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला सहित दो की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली व लहरपुर इलाके में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में ट्रक की टक्कर से जहां एक युवक की मौत और उसका बेटा व भांजा जख्मी हो गए, वहीं लहरपुर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका देवर घायल हो गया। दोनों घटनाओं के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

खैराबाद इलाके के गनेशपुर निवासी होरीलाल (45) पुत्र रामेश्वर अपने 22 वर्षीय बेटे कुलदीप व 17 साल के भांजे मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम कहीं तिलक समारोह में जा रहा था। जब वह शहर कोतवाली इलाके में नानकारी के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको फौरन जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने होरीलाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके भांजे मुकेश को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जबकि मृतक के बेटे कुलदीप का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

इसके अलावा रेउसा इलाके के बिडेहरा गांव निवासी मुन्नी सिंह (40) पत्नी मनोज सिंह अपने देवर के साथ बाइक से रिश्तेदारी को जा रही थी। जब यह लोग रविवार की शाम लहरपुर इलाके के केसरीगंज के करीब पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे मुन्नी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके देवर को मामूली चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां मुन्नी सिंह की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें