फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मकानों से लाखों की सम्पति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली व अटरिया थाना क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन

सीतापुर/अटरिया। जिले के अलग-अलग इलाकों से चार मकानों को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने नकदी समेत लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज में रहने वाले राकेश मिश्र गत सोमवार को मांगलिक समारोह में हिस्सा लेने परिवार सहित हरदोई गए थे।

उनका घर खाली पाकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और 60 हजार रुपये की नकदी, करीब ढाई लाख के जेवर बटोर ले गए। मंगलवार को जब वह लोग वापस आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। राकेश ने बताया कि बुधवार को भाई की वरीक्षा थी। इसीलिए जेवर लिए थे। पुलिस को तहरीर दी गई है। शहर कोतवाल ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, अटरिया थानाक्षेत्र के बखतखेड़ा गांव में बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। पहले सुशील मिश्र के घर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर चोर भीतर दाखिल हुए। सुशील के घर से चोर 15 हजार रुपये की नकदी, जेवर, कपड़ा समेत करीब एक लाख 20 हजार की सम्पत्ति पार कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद छत के जरिए ही पड़ोस के किशोरी यादव के घर पहुंचकर 23 हजार कह नकदी व जेवर समेत करीब 50 हजार का माल और रामचंन्द्र के घर से पांच हजार की नकदी सहित करीब 30 हजार की सम्पत्ति उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें