फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में आम की एक बाग में सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। मृतक रामपुर कलां इलाके का निवासी है।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र में उसरी से नेवादा जाने वाले मार्ग पर स्थित नरेश दीक्षित की आम की बाग में सोमवार की सुबह कुछ लोग लकड़ी बीनने गए थे। यहां आम के एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटकता मिला। इस पर लोगों ने पहले गांव, फिर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फांसी से उतरवा कर उसकी जामा तलाशी ली। जामा तलाशी में मृतक की जेब से मोबाइल व आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान रामपुर कलां इलाके के रेवा गांव निवासी विपिन (22) पुत्र भारत के रूप में की गई। पहचान होने पर पुलिस ने मृतक के गांव खबर पहुंचाई। इस पर मृतक की बुआ मौके पर पहुंची। बताते हैं कि मृतक के घर में कोई नहीं है। वह अकेला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें