फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली, धूप व फुहारों के संग मौसम ने बदले कई रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना
विज्ञापन

बारिश से दफ्तरों में भरा पानी, कर्मचारी रहे परेशान
सीतापुर। जिले में सोमवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए उसके बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। दोपहर बाद बरसी रिमझिम फुहारों ने मौसम फिर सुहाना कर दिया तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। फुहारों ने लोगों को तरबतर भी किया। पारा 32 डिग्री पर टिका रहा। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। वहीं, मामूली बारिश में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, समेत पालिका परिसर में जलभराव हो गया। जिस कारण कर्मचारियों को अपने दफ्तरों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह आसमान में रवानी करने वाले बादल अगले ही पहर छंट गए। आसमान साफ होते ही धूप निकल आई जिससे उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। अचानक दो बजे के बाद आसमान में फिर से काले बादल मंडराने लगे। जिले के हरगांव, खैराबाद, जलालपुर व कमलापुर सहित कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ी तो मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के संग चलने वाली हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। करीब एक घंटे बाद बारिश तो थम गई लेकिन बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। जिसके चलते शाम को गर्मी का अहसास नही हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें