फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवंई के गोदाम में आग से दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल दस्ते ने स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर पाया काबू
विज्ञापन

सीतापुर। शहर में एक सेंवई के गोदाम में सोमवार की दोपहर शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम से धू-धू कर लपटें निकलने लगी। बाहर तक निकलती आग की पलटें और धुआं देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। खबर पाकर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और स्थानीय नागरिकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गदियाना मोहल्ले में रहने वाला मोनिश सेंवई का कारोबार करता है। शहर के लक्ष्मी मार्केट के पास उसका सेंवई का गोदाम है। सोमवार की दोपहर को शॉर्टसर्किट से इस गोदाम में अचानक आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आबादी के बीच स्थित गोदाम को आग की लपटों से घिरा देख इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपड़ोस में रहने वाले लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए और आग बुझाने का जतन करने लगे। दमकल दस्ते को सूचित किया गया। इस दस्ते के पहुंचते ही स्थानीय नागरिक भी आग बुझाने के लिए उनकी मदद में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक मोनिश के अनुसार, अग्निकांड में करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सकरी गली में नहीं पहुंच सकी दमकल गाड़ी
सेंवई का गोदाम मुख्य मार्ग से करीब दो सौ मीटर गली में था। जिस कारण वहां पर दमकल वाहन को पहुंचने में दिक्कतें सामने आईं। वहां पर वाहन तो नहीं पहुंच सका पर किसी तरह से दमकल कर्मचारियों ने गोदाम में लगी आग बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें