फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक को 15 जुलाई तक ओडीएफ कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इस समयावधि में बनवाए जाने हैं 10 हजार 844 शौचालय
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। विकासखंड हरगांव की खुले में शौचमुक्त किए जाने की प्रगति 89.06 को देखते हुए डीएम शीतल वर्मा ने इसे 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत ओडीएफ बनाने की कवायद शुरू कर दी है। ब्लॉक सभागार में बुधवार को एडीएम विनय पाठक, एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी व डीपीआरओ तुलसीराम ने कार्यशाला आयोजित कर प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए 11 सदस्यीय एक-एक टीम गठित की है।

इस टीम में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, कोटेदार, स्वेच्छाग्राही, रोजगार सेवक तथा सफाईकर्मी शामिल किए गए हैं। एडीएम ने कहा कि सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में शौचालय की राशि भेज दी गई है। गठित टीम संबंधित गांव पहुंचकर लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के साथ परिवार सहित उसका उपयोग करने को प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम दस दिनों के अंदर प्रगति रिपोर्ट बीडीओ को भेजेगी। हर हाल में 15 जुलाई तक ब्लॉक ओडीएफ बनाना है। डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक हरगांव में 30 हजार 866 शौचालय बनवाने का लक्ष्य था। अब तक 20 हजार 22 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन


जबकि 10 हजार 844 शौचालय बनवाए जाने हैं। यह शौचालय 15 जुलाई तक बनकर उपयोग में आने लगें इसके लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलानी है। अफसरों ने कार्यशाला के दौरान तीन चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार, बीईओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें