फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, भाई जख्मी
विज्ञापन


सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई जख्मी हो गया। युवक ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमराकलां हनीफ (28) बुधवार शाम अपने भाई हफीज के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में चैनी मोड़ के निकट एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय नागरिकों ने घायल दोनों भाइयों को कस्ब की सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने हनीफ की नाजुक हालात को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय हनीफ ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

उसकी मौत के बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें