फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 दावेदारों ने छोड़ा मैदान

Tue, 06 Oct 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में डीडीसी के 22 दावेदारों ने मैदान छोड़ते हुए अपने-अपने नाम वापस ले लिए। अब 332 प्रत्याशी चुनावी समर में जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन


जबकि बीडीसी के 178 दावेदारों ने अपना परचा वापस ले लिया है। जिसके बाद 3185 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इन सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

दूसरे चरण में 20 जिला पंचायत वार्डों के सापेक्ष 361 प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। जांच के दौरान इनमें से सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को नाम वापसी व प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। इस दौरान डीडीसी के वार्ड नंबर 17 से प्रदीप कुमार, 19 से अफरीन आजाद, 20 से अम्मतुज जोहरा व सलमा बेगम तथा अफरीन, 21 से सत्यप्रकाश व चुन्नीदेवी, 23 से सतीश कुमार व अंकुर मिश्र, 24 से अखिलेश व साधना मिश्र तथा दयावती, 26 से सुशील वर्मा व रामखेलावन, 27 से माल्ती देवी, 28 से विक्रम चौधरी, 29 से रामू, 30 से सुजीत कुमार, 33 से मनोज कुमार, 34 से प्रेमलता, 36 से अंतिमा ने अपनी अपनी दावेदारी वापस ले ली है।

इसके अलावा बीडीसी के लिए ब्लॉक खैराबाद में 27 दोवदारों ने नाम वापस ले लिए हैं। यहां अब 797 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। ऐलिया में 32 ने नाम वापसी की है। यहां 598 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

पिसावां में 25 दावेदारों ने परचा वापस ले लिया है। यहां 646 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। महोली में 41 दावेदारों ने परचा वापस लिया है, यहां 507 उम्मीदवार बचे हैं।

परसेंडी में 53 दावेदारों ने नाम वापस ले लिए हैं, यहां अब 637 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने इन सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें