फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से घिरे लालापुरवा में 20 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील के लालापुरवा गांव में संक्रामक रोग फैल रहा है। यह गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर चुका है। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से तड़प रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी टीम नहीं पहुंच रही है। इससे मजबूरी में लोग पानी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल तक जा रहे है। टीम गांव न पहुंचने से लोगों में आक्रोश फैल रहा है।
विज्ञापन

लालापुरवा गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अब गांव में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे है। गांव के रामकिशुन अपने बेटे को बुखार होने पर शुक्रवार को वह मारूबेहड़ दवाई लेने पहुंचे थे। बोले गांव में मुंशीलाल, रामजीवन, सोनिका देवी, राजेंद्र, कृष्णकांत, जगमोहन सहित करीब 20 लोगों को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा है। गांव में इलाज की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए यहां पर आए थे।
रामकिशुन ने बताया जब पानी भरा तो इस पानी के बीच से होकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर यहां पर आए है। अगर गांव में टीम पहुंच जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन सीएचसी अधीक्षक की लापरवाह कार्यशैली के चलते तरफ से टीमें नहीं जा रही हैं। अधीक्षक की यह लापरवाही लालापुरवा केेे लेकर कोई पहली नहीं है। जबकि क्षेत्र के कई गांवों में संक्रामक रोग फैल चुके है। लेकिन अधीक्षक को इसकी जानकारी तक नहीं है। वह केवल कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें