फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में मछरेहटा की प्रगति सबसे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पर मात्र 55 प्रतिशत ही हो सका जियो टैग
विज्ञापन

सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र व राज्य सरकारें गांवों को साफ-सुथरा बनाने के लिए अरबों-खरबों बजट खर्चने में जुटी हैं। बावजूद इसके सीतापुर में जिम्मेदार शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। कारण यह है कि गांवों में शौचालय निर्माण को रफ्तार नहीं मिल रही है।

यह कार्य बेहद सुस्त है। यहां के 19 ब्लॉकों में मछरेहटा ब्लॉक की प्रगति बेहद खराब है। यहां पर मात्र 55 प्रतिशत ही जियो टैग हो सका है। जबकि जिले का प्रतिशत 71.25 है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत समूचे जिले के गांवों में सौ फीसदी शौचालय निर्माण कराए जाने थे।
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष बीते दो अक्तूबर को 3 लाख 56 हजार 559 शौचालय निर्मित होने की रिपोर्ट की गई थी। जबकि सभी शौचालय बने नहीं थे। शौचालयों के फोटो अपलोड होने से जिम्मेदारों की कलई खुल रही है। एक माह से अधिक समय बीत गया है। शत-प्रतिशत फोटो अपलोड नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों की मानें तो सोमवार तक 71.25 प्रतिशत फोटोग्राफ अपलोड किए जा सके हैं। इस बाबत जिला समन्वयक रितु तिवारी ने बताया कि शौचालय निर्माण की समीक्षा में मछरेहटा ब्लॉक की प्रगति बेहद सुस्त है। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इन ब्लॉकों की स्थिति खराब
ब्लॉक प्रतिशत
मछरेहटा 55.01
लहरपुर 58.33
रामपुर मथुरा 61.83
बिसवां 62.10
परसेंडी 63.66
महमूदाबाद 63.85
पहला 70.00
कसमंडा 70.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें