फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघा, शहरी बाशिंदों के निकले आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बुधवार को मौसम के कई रंग दिखे। सुबह बदली, दोपहर को चटक धूप, फिर शाम को मौसम में आए एकाएक बदलाव के बाद बादल जमकर बरसे। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं शहरी इलाके के कई मोहल्लों में नाले-नालियां चोक होने से लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस गया।
विज्ञापन


इससे यहां के बाशिंदों के आंसू निकल आए। बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा। सुबह आसमान में बदली छाई। बाद में सूरज ने आंखें तरेरनी शुरू कर दीं। चटख धूप लोगों को बदन झुलसने का अहसास कराने लगी। धूप-छांव का खेल दोपहर तक चलता रहा। दोपहर बाद मौसम में हुए परिवर्तन के बाद एकाएक बारिश का दौर शुरू हुआ, फिर कभी धीमी तो कभी तेज रफ्तार से झमक कर पानी बरसा।

इससे नाले-नालियां उफनाने गए। घरों में पानी घुसने से लोगों के दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें