फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य से रोशन होगा गरीबों का आंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य से रोशन होंगे गरीबों का आंगन
विज्ञापन


सीतापुर। हाथों में बिजली कनेक्शन की रसीद आते ही केसरा गांव की कमला देवी की आंखें चमक उठीं। उसका बहुप्रतीक्षित सपना साकार हो गया। यहीं के मो. शेर अली भी बेहद खुश नजर आए। पूछने पर बोले, अब मेरे आंगन में भी बिजली की रोशनी बिखरेगी। कभी सोचा नही था कि वे बिजली का कनेक्शन ले सकेंगे।

सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के रूप में सैगात दी है। ये दोनों ही नहीं बल्कि रमाकांत मिश्रा, राकेश जैसे 1198 ग्रामीणों की उस समय खुशी का कोई ठिकाना नही रहा जब उन्हें नि:शुल्क बिजली कनेक्सन थमाया गया। मौका था, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर (सौभाग्य) योजना के तहत कनेक्सन वितरण का।
विज्ञापन


सौभाग्य योजना के पहले दिन रविवार को जिले में 29 अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाकर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 2131 कनेक्शन वितरित किए गए। इनमें 1333 कनेक्शन एपीएल श्रेणी के ग्रामीणों और 1198 कनेक्शन बीपीएल श्रेणी के ग्रामीणों को दिए गए। ब्लॉक रेउसा के बंभनावा गांव में लगाए गए कैंप में क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने योजना की शुरुआत लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन वितरित कर की।

उन्होंने कहा हर घर, हर परिवार को बिजली मिले इसको लेकर भारत सरकार द्वारा सौभाग्य योजना संचालित की गई है। गरीबों को नि:शुल्क जबकि सामान्य परिवारों को आसान मासिक किस्तों पर बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। बिसवां में क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव ने सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्सन बांटे। अलग-अलग शिविरों में एसडीओ रवि कुमार, आमोद कुमार शाह आदि मौजूद थे।

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बंभनावा कैंप में बताया कि थानगांव में नए उप केंद्र की स्थापना के साथ रेउसा, भिठौली, थानगांव में नए फीडर बनाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जल्द ही रेउसा क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर जर्जर उपकरण बदले जाने का काम किया जाएगा।

लाइनमैन सहित स्टाफ की क्षमता बढ़ाई जाएगी, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत नए गांवों का विद्युतीकरण किया जायेगा। बभंनावा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां बिजली कनेक्शन नहीं है, फिर भी 10 साल से बिल आ रहे हैं। विधायक ने एसडीओ को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सौभाग्य योजना में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1.54 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्रों में भी करीब 3.02 लाख परिवारों को कनेक्शन दिया जाएगा। सौभाग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को तो बिजली कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। जबकि सामान्य परिवारों को कनेक्शन के लिए 50 रुपये की 10 मासिक किस्तें अदा करनी होंगी। योजना के लिए गरीब परिवारों की पहचान वर्ष 2011 की सामाजिक, आर्थिक व जातीय जनगणना के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें