फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म उत्सव से रामलीला का आज होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजन्म के साथ ही आज से शुरू होगी रामलीला
विज्ञापन


सीतापुर। शहर के लालबाग पार्क में सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वृंदावन मथुरा के कलाकार रामलीला में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरेंगेे। प्रतिदिन रामलीला देखने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ती है। दशहरा मेला 30 सितंबर को लगेगा, इसी दिन रावण दहन किया जाएगा।

रामलीला समिति ने बताया कि आयोजन की शुरुआत वर्ष 1947 से की गई थी। जिसके बाद हर साल यहां पहले रामलीला का मंचन फिर दशहरा मेला आयोजित कर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले दहन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी 25 सितंबर से रामलीला शुरू होगी। वृंदावन मथुरा के कलाकरों द्वारा रामलीला का जीवंत मंचन किया जाएगा। सोमवार को राम जन्म उत्सव का आयोजन होगा।

अगले दिन 26 सितंबर को मुनि आगमन, 27 सितंबर को अहल्या उद्धार, 28 सितंबर को धनुष यज्ञ तथा रावण, बाणासुर-लक्ष्मण संवाद और 29 सितंबर को सीता विवाह व कैकेई दशरथ संवाद होगा।

वहीं 30 सितंबर को भव्य मेला आयोजित कर मेघनाथ, कुम्भकर्ण तथा रावण वध के साथ इनके पुतले दहन किए जाएंगे। दशहरा मेला में यहां दूरदराज से लोग आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें