फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8236 विद्यार्थियों ने दी पीसीएस परीक्षा

Sun, 24 Sep 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग सम्मिलित राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (प्रारंभिक) परीक्षा 2017 रविवार को जनपद के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 13728 के सापेक्ष 8236 ने परीक्षा दी। जबकि 5491 नदारद रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


शिक्षकों ने तलाशी लेकर कक्ष के अंदर जाने दिया। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा अन्य मजिस्ट्रटों ने दिनभर परीक्षा केंद्रों का मुआयना कर हकीकत देखी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा की पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक चली।

दूसरी पाली दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक चली। इस परीक्षा में 13 हजार 728 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 8236 ने परीक्षा दी। जबकि 5491 गैरहाजिर रहे। अपर जिलाधिकारी राकेश चंद्र शर्मा ने बताया सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है। किसी केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें