फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लाभीरी गांव में खसरे से 18 बच्चे बीमार

Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खसरे से एक बच्ची की मौत व कई बच्चों के बीमार होने की खबर अखबारों में प्रकाशित होने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची और बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गांव में करीब 18 बच्चे बीमार मिले हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम मुल्लाभीरी में खसरा फैलने से गांव निवासी शिवराम की पुत्री कोमल (4) की मौत हो गई थी। अंशिका (1), राम नरेश की पुत्री मुस्कान (8), पुत्र सौरभ (5), छह माह का गौरव, सचिन (7), गोल्डी (9), रोहिनी (6), रामशंकर का पुत्र सत्यवान (8), पुत्री मुस्कान (3), आठ माह की ज्योती, संतराम की पुत्री लक्ष्मी (5) आदि बच्चे बीमार हो गए।

डॉक्टर सुधीर पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम मुल्लाभीरी गांव पहुंची। टीम ने बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण करना शुरू किया। करीब 18 बच्चे बीमार मिले। इन बच्चों को दवाएं दी गई हैं। डॉक्टर सुधीर ने बताया कि अब बच्चों को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन


खसरा ठीक हो रहा है। जो बच्चे बीमार थे, उन्हें दवाएं दी गई हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य महकमा पहले से ही सतर्क होता, तब शायद यह नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें