फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेउसा तहसील में शामिल होंगे 175 गांव

Sat, 19 Sep 2015 10:59 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई तहसील को हरी झंडी मिलने के बाद अब यहां के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि अब तहसील स्तर के कार्यों को निपटाने के लिए कई किमी. सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अभी तक रेउसा इलाके के लोगों को तहसील स्तर कामकाज निपटाने के लिए किमी सफर तय करना पड़ा था। इससे उन्हें दिक्कतें होती थीं। यहां के नागरिकों की मांग पर पिछले रेउसा दौरे पर आए सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रेउसा में तहसील बनाने का ऐलान किया था।

बाद में जिला प्रशासन ने इसका प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित राजस्व परिषद की बैठक में रेउसा तहसील बनाने को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन


नई तहसील की मंजूरी मिलने के बाद अब जिले की यह आठवीं तहसील होगी। यह तहसील तंबौर मार्ग पर बंभनावा में बनेगी। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस तहसील में 175 गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन


इन तहसीलों के शामिल होंगे गांव
तहसील          गांव संख्या
बिसवां           151
महमूदाबाद       08
लहरपुर           16

यह ब्लॉक होंगे प्रभावित
रेउसा, सकरन, बिसवां, रामपुर मथुरा, बेहटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें