फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन भी नहीं चली साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन आखिरी दिन भी वेबसाइट रुक-रुककर चलती रही। इसके कारण तमाम अभ्यर्थी घंटों वेबसाइट चलने का इंतजार करते रहे। फिर भी वह पंजीकरण नहीं करा सके, जिससे वह अब परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। इससे तमाम अभ्यर्थी बहुत परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए टीईटी अनिवार्य है। इस परीक्षा को बिना पास किए शिक्षक नहीं बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए इस समय आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले आखिरी तिथि चार अक्तूबर तय की गई थी। लेकिन 25 सितंबर के बाद से वेबसाइट नहीं चल रही थी।


हाल ये था कि अगर किसी तरह रजिस्ट्रेशन हो गया तो फीस नहीं जमा हो पा रही है। अगर फीस जमा हो गई तो फाइनल प्रिंट नहीं निकल पा रहा है। इन कारणों से अभ्यर्थी सुबह से लेकर देर रात तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने में व्यस्त रहे, इसके बावजूद वह पूर्ण आवेदन नहीं कर सके। इन समस्याओं को देखते हुए शासन की इसकी तिथि बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


रविवार को रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन था। अभ्यर्थी सुबह से ही साइबर कैफे पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने को जूझते रहे। कुछ देर वेबसाइट चल जाती, फिर वह एकाएक बंद हो जाती है। वहीं, अगर कोई फीस जमा करना चाहता है तो वह भी जमा नहीं हो पा रही थी। इससे तमाम अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रहे गए। इन अभ्यर्थियों ने शासन से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। सोमवार को फीस जमा करने व मंगलवार को फाइनल प्रिंट निकालने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कई बार कर चुका हूं प्रयास
आवेदन के बाद फीस जमा करने के लिए कई बार प्रयास कर चुका है। हाल ये रहा कि इतने दिन बाद भी फीस जमा नहीं हुई है।
- सुमित श्रीवास्तव

मुश्किल हुआ रजिस्ट्रेशन कराना
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जूझ रहा हूं। थोड़ी देर के लिए वेबसाइट चलती है फिर एकाएक बंद हो जाती है। इसके कारण रजिस्ट्रेशन होना भी मुश्किल हो गया है।
- रामलाल

रुक-रुककर चल रही है साइट
25 सितंबर को टीईटी के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक फीस जमा नहीं हो पाई है। कल तक फीस जमा करनी है, अगर यही हाल रहा तो परीक्षा से वंचित रह जाऊंगा।
- लवकुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें