फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कर्मचारी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के ईओ ने सुबह चेक की थी उपस्थिति पंजिका
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर के 17 कर्मचारी मंगलवार को गैरहाजिर मिले। ईओ ने सुबह सवा दस बजे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका चेक की थी। इस पर उन्होंने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से जवाब तलब किया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने सुबह 10:20 बजे पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका जांची। इसके अवलोकन में ईओ को बहुतायत की संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


इनमें अश्वनी कुमार मिश्रा, वंशीलाल, दिल्लीराम, गिरीश चंद्र तिवारी, जगत प्रसाद, कुलदीप बाजपेयी, महेश चंद्र मिश्रा, नसीर अहमद, रवि श्रीवास्तव, राम देवी, ऋषेश्वर तिवारी, शत्रोहन, उर्मिला देवी, विकास मेहरोत्रा, विनीत श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव एवं अंजार हुसैन खां शामिल रहे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इसके जरिए ईओ ने सभी को अविलंब स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

हटे वाहन प्रभारी, अनुकूल को मिला चार्ज
सीतापुर। नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने जनहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालिका के वाहन प्रभारी शिव कुमार त्रिपाठी को हटा दिया है। त्रिपाठी अब मोहल्ला ग्वाल मंडी, आनंद नगर आदि क्षेत्र में कर संग्रहक का काम देखेंगे। उनकी जगह पर कर्मचारी अनुकूल सेठ की तैनाती की गई है। सेठ अपने पूूर्व आवंटित दायित्वों के साथ ही वाहन प्रभारी के कार्यों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें