फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए प्रभात फेरी निकालकर मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई प्रभात फेरी
विज्ञापन

सीतापुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा करने के लिए सीतापुर में सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकालकर सहयोग मांगा गया। यहां राम मंदिर का मॉडल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ को मॉडल भेंटकर शीघ्र निर्माण करवाने का आग्रह किया जाएगा।

सोमवार को मां वैष्णो ग्रुप के साथ रामलीला कमेटी सदर, रामलीला कमेटी लालबाग, रामलीला कमेटी तरीनपुर, आजाद हिन्द भगत संगठन, राम सीता मंदिर समिति आर्यनगर, रोटी बैंक, पशु-पक्षी सेवा समिति, गौ सेवा समिति, सीतापुर आर्टिस्ट एवं साउंड एसोसिएशन व सीतापुर जनहित सेवा संस्था इत्यादि संस्थानों से जुड़े लोगों के अलावा अन्य सामाजिक लोगों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान जन-जन से मुलाकात कर सहयोग मांगा गया तथा उनसे एक खत लिखवाकर मुख्यमंत्री को भेजने का कार्य भी किया गया। सामाजिक संगठनों ने बताया कि राम मंदिर मॉडल का स्वरूप तैयार करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

जिसके बाद उक्त मॉडल को झांकी के स्वरूप में नगर का भ्रमण करवाते हुए लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपकर अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभातफेरी के दौरान नगर के लोगों नेेे इस पहल की सराहना करने के अलावा अपनी-अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित की। फेरी में संगठनों के साथ साधू-संतों ने भी भागीदारी कर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें