फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स से 16 बीमार

Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fdgfd - फोटो : getty images
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र के रूढ़ा भवनाथपुर व तारनपुर गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दोनों गांवों में करीब 16 बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। पीड़ितोें का इलाज क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्राम रूढ़ा भवनाथपुर निवासी इतिवारी की पुत्री कोमल (8) व रजनी (6) के शरीर पर दाने निकल आए। उन्हें बुखार भी आने लगा। इस पर परिवार के सदस्यों ने कोमल को निकट के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। यहां पर चिकित्सक ने चिकनपॉक्स की  पुष्टि की। धीरे-धीरे इस बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया।

इससे गांव के श्याम लाल की पुत्री मधु (10),  सजनी (8), मुन्ना लाल कापुत्र करन (10), छुन्ना का पुत्र गोलू (8), बनवारी का पुत्र मुन्ना (12), रामू (14), मुन्ना लाल की पुत्री विनती (6) ,छाया (4) आदि बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। दूसरी तरफ ग्राम तारनपुर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस गांव के जुबेर (35), एहतिशाम (35) उनकी पत्नी जाकिरा (30), शाकिर आदि चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें