फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोग की ओर बढ़े कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह से ही योग शिविरों में उमड़े लोग, हर वर्ग में दिखा क्रेज
विज्ञापन

सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम शुक्रवार को पूरे शहर में दिखाई दी। पार्क, खुले मैदान, सार्वजनिक स्थल, स्कूल कॉलेज हर तरफ योग शिविर ही दिखाई दिए। बुजुर्गों से लेकर बच्चों व महिलाओं ने प्रतिभाग कर योग की क्रियाएं की। हर कोई योग से अभिभूत दिखा।

अपने जीवन शैली में योग को उतारने का संकल्प लिया। शहर के मुख्य आयोजन मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व डीएम अखिलेश तिवारी सहित तमाम प्रशासनिक अमला व शहरवासियों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन


योग दिवस का मुख्य गवाह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम बना। सुबह जिन सड़कों पर सन्नाटा रहता था। शुक्रवार वह सुबह चार बजे के बाद रौनक में तब्दील हो गई। हर कोई स्टेडियम, पार्क की तरफ खींचा चला आ रहा था। सभी ने योग क्रियाएं करके अपने आप को स्वस्थ्य रखने का संकल्प लिया।

ध्यानचंद स्टेडियम में बड़े धूमधाम से पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक नीरज कुमार व प्रमोद कुमार ने योग प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों द्वारा इस अवसर पर कपाल भारती अनुलोम विलोम भ्रामरी सहित विभिन्न आसनों का चरणबद्ध तरीके से अभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक रहे। इसके अलावा डीएम अखिलेश तिवारी, एडीएम विनय पाठक, क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी पीके मिश्रा, सदर विधायक राकेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी व शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

महावीर उद्यान में योग शिक्षिका अनीता वर्मा व मंजू सिंह ने महिलाओं को, आर्य नगर पार्क में राजेश अग्रवाल, जिला कारागार में नत्थाराम, एनसीसी कैडेट्स को अंकित कुमार, 27 बटालियन पीएसी में धीरज शर्मा, प्रधान डाकघर में सतीश चंद्र वर्मा, आनंदी देवी विद्यालय में अंशु गुप्ता, जिला महिला चिकित्सालय में हेमलता जैन ने योग कराया।

इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालय में उत्साह के साथ कार्यक्रम मनाया गया। विद्यालय के योग शिक्षक आशीष अवस्थी व ऋषि पूजन श्रीवास्तव ने छात्रों को योग के विभिन्न आसन कराए। प्राचार्य सुनील कुमार ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिला योग संघ के द्वारा आरएमपी कॉलेज में योग दिवस आयोजित किया गया। इसके अलावा स्कूल कॉलेज, पार्क, खुले मैदानों में योग शिविर लगे। वही उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के तत्वाधान में छैलिया में योग शिविर लगा। जिसमे डीएचओ पीके मौर्या के निर्देशन में योग क्रियाएं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें