फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर खोजे जाएंगे क्षय रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा। 13 जून से शुरू अभियान 22 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान में टीमें घर-घर जाकर क्षय रोगियों को चिह्नित करेंगी। शहर के आईएमए भवन में आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नैयर ने सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गठित टीमों द्वारा घर-घर जाकर संभावित क्षय रोगियों की खोज की जाएगी।

उन्होंने सभी चिकित्सकों से सहयोग की अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुसाफिर यादव ने बताया कि सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में जिले की लगभग 10 प्रतिशत की आबादी का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें ऐलिया, महोली, पहला, खैराबाद, रामपुर मथुरा, रेउसा, लहरपुर, सिधौली, साण्डा, महमूदाबाद, बिसवां के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभावित क्षय रोग से प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों का चुनाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में इस विशेष खोज अभियान को 159 टीमें बनाई गयी हैं। जिसमें टीम के सदस्यों द्वारा घर के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करके टीबी की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें