फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबौर में हटाए गए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। नगर पंचायत ने बुुधवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी की मदद से मार्गों से कब्जे हटाए। कहीं पर नाले-नालियों में बनाए गए चबूतरे तोड़े गए तो गुमटियां हटाई गईं।
विज्ञापन


नगर पंचायत तम्बौर के अधिशासी अधिकारी मनोज मिश्रा ने थानाध्यक्ष एसके सिंह व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मुख्य बाजार पहुंचे।

जेसीबी व अतिक्रमण विरोधी दस्ते को देख बाजार में दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार सड़कों पर रखे सामान समेटने में जुट गए।

दस्ते ने मुख्य बाजार सड़क से बस अड्डा, मुख्य बाजार पुराने थाने तक नालियों पर स्थानीय कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें