जहांगीराबाद (सीतापुर)। बाइकों में भिड़ंत से दंपती जख्मी हो गए। दोनों को बिसवां सीएचसी से सदर अस्पताल भेजा गया। सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बा निवासी परवेज (27) पत्नी को साथ ले बाइक से ससुराल ईद मिलने के गये थे।
वहां से घर वापस आते समय जब वह बिसवां कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में परवेज और उनकी पत्नी शहनाज घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को बिसवां सीएचसी पहुंचाया। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।