फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 12 करोड़ से बिछेगी नई पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने शहर में विकास कार्य ठप होने की बात कहते हुए हंगामा किया। इन सब के बीच 99 करोड़ का बजट पास किया गया।
विज्ञापन


बजट से शहर में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में नई वाटर पाइप लाइन डाली जाएगी।

पुरानी बदली जाएगी। हर घर में वाटर कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा नए नलकूप लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे।
विज्ञापन


उसके बाद शहर में विकास कार्य ठप पड़े थे। न्यायालय के आदेश पर अध्यक्ष के अधिकार बहाल कर दिए गए है। इस अधिकार बहाली के बाद चुनावी मौसम चल रही थी।

इसी वजह से बोर्ड बैठक टल रही थी। मंगलवार को बोर्ड बैठक की गई। जिसमें सभासदों ने शहर में विकास कार्य ठप होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया।

लोनियनपुरवा पश्चिमी वार्ड की सभासद ज्योति वर्मा ने मोहल्लें में जलभराव की समस्या दोहराई। कहा, कई बार बोर्ड मीटिंग में बात रख चुकी है।

मोहल्लेवासी बराबर परेशान करते है। लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इस स्वर में कई अन्य सभासदों ने भी समर्थन किया।

अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ गुरुप्रसाद पांडेय ने बताया बजट पास हो गया है। अब विकास कार्य कराए जाएंगे।

सात करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
सात करोड़ रुपये से शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी। बजट से विद्युत सामग्री का क्रय किया जाएगा। नए खंभे खरीदे जाएंगे। साथ ही पुराना बकाया वेतन दिलाया जाएगा। जिन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं है वहां पर डिवाइडर बनवाते हुए लाइटें लगवाई जाएगी।

पार्कों का होगा कायाकल्प
शहर में बदहाल पड़े पार्कों की अब सूरत संवरेगी। तीन करोड़ से पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिसमे एक करोड़ रुपया अमृत योजना से मिलेगी। इन पार्कों में बैठने के लिए शानदार बेंच लगाई जाएगी। झूला लगाए जाएंगे। मार्निंग वाक करने वालों को योगा सेंटर की सुविधा भी दी जाएगी।

25 करोड़ से बनेंगी सड़कें
शहर में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। 25 करोड़ से शहर में शानदार सड़कें बनाई जाएगी। इससे जिन मोहल्लों में अभी तक खड़ंजा लगा हुआ है। वहां पर इंटरलॉकिंग लगेगी। उबड़ खाबड़ सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस बजट में सांसद, विधायक, व शासकीय अनुदान का बजट शामिल है। इससे शहरवासियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें