फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवा लिखने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। अमर उजाला के माई सिटी में मंगलवार को ‘समय से ओपीडी में नहीं बैठते डॉक्टर’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का सीएमओ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उनके निर्देश एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन


एक दिन पहले सीएचसी मिश्रिख में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सीएमओ ने सीएचसी पर सभी सुविधाएं होने की बात कहते हुए एसीएमओ को निरीक्षण के लिए भेजा।

निरीक्षण के समय वार्ड वॉय से कौन सा कूड़ा किस बाल्टी में डाला जाएगा इसकी जानकारी ली तो वह नहीं बता सकें। इसके बाद स्वीपर राजकुमार से कूड़े के बारे में पूछा तो वह भी अनभिज्ञ रहे। चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


कहा कोई भी चिकित्सक बाहर से दवा नहीं लिखेगा। अगर लिखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय सीएचसी में केवल अधीक्षक ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें