फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के बाद पति का भी सरायन नदी में मिला शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की संदिग्ध हालात में सरायन नदी में लाश मिलने के ठीक दूसरे दिन नदी में ही घटना स्थल के करीब पति की लाश भी संदिग्ध हालात में मिली है। मृतक पति अपनी ही पत्नी की मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोपी भी था। पति की मौत किन हालातों में हुई पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन



संदना इलाके के बिछैला गांव में शनिवार को पच्चीस वर्षीय पिंकी पत्नी बृजपाल की लाश संदिग्ध हालात में गांव के पास ही सरायन नदी में मिली थी। इस सूचना पर सिधौली इलाके से आए मृतका के पिता जीवन लाल ने मृतका के पति, सास, ससुर, देवर सहित सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।


पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के ठीक दूसरे दिन दहेज हत्या के आरोपी व मृतका के तीस वर्षीय पति बृजपाल पुत्र रामकुमार का भी शव संदिग्ध हालात में सरायन नदी में सुबह पड़ा मिला। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन



हालांकि बृजपाल की मौत को लेकर अब तक परिवार के लोगों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विवेचना सीओ मिश्रिख कर रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद अवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें