फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पांच लाख की रकम चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाने से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार की देर रात एक व्यवसायी की कार से चार लाख रुपये नकद चोरी हो गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ के आदर्श नगर में रहने वाले रोहित महाना की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह थोक का कारोबार भी करते हैं। गत मंगलवार को रोहित अपने मित्र संजू के साथ बकाया वसूलने लखीमपुर गया था। देर शाम वह लखीमपुर से वापस लखनऊ जा रहा था। हरगांव कस्बे में उसकी कार का टायर पंक्चर हो गया।

थाने के करीब एक दुकान पर वह पंक्चर बनवाने लगा। रुपयों से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। पंक्चर बनवाकर जब उसने पिछली सीट पर निगाह दौड़ाई तो वहां से बैग गायब था। यह देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें