फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्राम चौपाल में आईं 15 शिकायतें, तीन का हुआ निस्तारण

Sat, 25 Apr 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की। इस मौके पर 15 ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए प्रार्थना पत्र दिए। ग्राम चौपाल में पांच ग्रामीणों ने पेंशन संबंधी समस्याओं व 10 ग्रामीणों ने शौचालय सबंधी शिकायती पत्र दिए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पेंशन संबंधित तीन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शौचालय संबंधी सभी शिकायतों के आवेदन ले लिए गए हैं। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार कुमार वर्मा ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी और उन्हें मृदा परीक्षण के आधार पर सही मात्रा में उर्वरक उपयोग करने तथा जैविक खाद अपनाने की सलाह दी। ग्राम चौपाल में सचिव कुलदीप, प्रधान अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग के जिम्मेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें