सीतापुर। कृषि विभाग की ओर से 14,787 जरूरतमंद चयनित किसानों को छह फसलों के बीजों की मिनी किट बांटी गई। संबंधित किसानों की ओर से इनकी बोआई की जाएगी। इससे किसान राहत महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे फसल के उत्पादन में लागत काम आएगी।
सरसों, चना, तोरिया, मसूर का निशुल्क बीज प्राप्त करने वाले किसान मेराज अली, राजेंद्र प्रसाद, नवीजान, पुरुषोत्तम, प्यारे लाल, नीरज मिश्रा, हरद्वारी लाल आदि ने बताया कि इससे उन्हें राहत मिली है। फसल की लागत में कमी आएगी।
उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से तय किए गए लक्ष्य के अनुसार किसानों को बीजों की निशुल्क किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे वह योजना का लाभ उठाते हुए कम लागत में अधिक फसलोत्पादन कर सकें। जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि 14,787 किसानों को बीजों की मिनी किट बांटी गई है।