फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख में डीएम व एसपी ने देखी परीक्षा की हकीकत
विज्ञापन

सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में 151 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम व एसपी ने मिश्रिख इलाके के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की हकीकत देखी। इस दौरान कोई अव्यवस्था नहीं मिली। न ही परीक्षा में नकलची पकड़ा गया।

बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षा सुबह आठ बजे शुरु हुई। विद्यार्थी इससे पहले ही अपने केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र के बाहर लगे पुलिस बल व शिक्षकों ने विद्यार्थियों की तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल का कृषि का पेपर था।
विज्ञापन


इसमें 2035 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 1892 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 143 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की पहली पाली में नृत्यकला का प्रश्नपत्र था। पंजीकृत दो विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। संगीत वादन के पेपर में पंजीकृत 25 विद्यार्थियों में से 23 ने परीक्षा दी।

दो गैर हाजिर रहे। संगीत गायन के पेपर में 126 में से 120 ने एग्जाम दिया। छह विद्यार्थी नदारद रहे। प्रभारी डीएम संदीप कुमार व एसपी एलआर कुमार ने एमडी इंटर कॉलेज, भगवत मेमोरियल इंटर कॉलेज, राजेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इन अफसरों ने कैमरों को चलवाकर देखा। साथ ही कक्ष के अंदर चल रही परीक्षा की हकीकत देखी। इस दौरान सबकुछ सामान्य मिला। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया किदूसरे दिन शांतिपूर्ण परीक्षा निपट गई। इस दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते कोई नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें